रोडवेज बस यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा की होगी शुरूआत : योगी आदित्यनाथ
यात्रियों की यात्रा पहले से अधिक सुगम और समयबद्ध हो सकेगी
नई दिल्ली, 25 दिसंबर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नई पहल का उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को अधिक उपयोगी और सुविधाजनक बनाना है। इसके साथ ही यह यूपी रोडवेज की सेवाओं को और आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इस नई सुविधा की शुरुआत से रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा और उनकी यात्रा पहले से अधिक सुगम और समयबद्ध हो सकेगी। योगी आदित्यनाथ ने आज यानि कि 25 दिसंबर को रोडवेज बस यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा की शुरुआत करेंगे, जिससे यात्रियों को बसों की लोकेशन जानने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
बसों की स्टीक लोकेशन घर बैठे जान सकेंगे
इस नई सेवा के जरिए यात्री ट्रेनों की तरह बसों की स्टीक लोकेशन घर बैठे अपने मोबाइल पर जान सकेंगे। इससे यह पता चल पाएगा कि जिस बस को पकडऩा है, वह उनके स्टॉप पर कितनी देर में पहुंचेगी। यह सुविधा यात्रियों के समय और ऊर्जा की बचत करने में मददगार साबित होगी और इससे यात्रियों का सफर भी आसान हो जाएगा।
रोडवेज बस यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा की होगी शुरूआत : योगी आदित्यनाथ
यात्रियों की यात्रा पहले से अधिक सुगम और समयबद्ध हो सकेगी
50