नौजवान की सडक़ हादसे में हुई मौत, पांच दिन पहले हुआ था विवाह

by TheUnmuteHindi
नौजवान की सडक़ हादसे में हुई मौत, पांच दिन पहले हुआ था विवाह

नौजवान की सडक़ हादसे में हुई मौत, पांच दिन पहले हुआ था विवाह
अबोहर, 19 दिसंबर : अबोहर के रहने वाले एक नौजवान जिसका मात्र पांच दिन पहले ही विवाह हुआ था, की सडक़ हादसे में मौत का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार वकील का पांच दिन पहले ही विवाह हुआ था। जानकारी के अनुसार गांव चननखेड़ा निवासी एडवोकेट सुजोत बराड़ (26) की पांच दिन पहले ही गांव दलमीरखेड़ा निवासी लडक़ी से श्रीगंगानगर के एक पैलेस में धूमधाम से शादी हुई थी। सुजोत मार्केट कमेटी अबोहर के पूर्व चेयरमैन राजिंदर बराड़ का भतीजा था। बुधवार रात एडवोकेट सुजोत बराड़ अपनी थार में मलोट रोड की ओर से आ रहा था। जब वह गोबिंदगढ़ पुल के निकट बने बीआर विला पैलेस के पास पहुंचा तो उसकी थार एक ट्राली से टकरा गई। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से उसे अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। परिजन उसे बठिंडा मैक्स अस्पताल ले गए जहां देर रात उसकी मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

You may also like