भाजपा सांसद को धक्का देने पर किरेन रिजिजू ने किया राहुल गांधी पर तीखा हमला
नई दिल्ली, 19 दिसंबर : संसद में भाजपा सांसद को धक्का देने के मामले में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू जमकर कांग्रेस पर बरसे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भाजपा के सांसदों को धक्का देने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, कांग्रेस ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। बीजेपी सांसदों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उनके दो सांसदों, प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत को धक्का दिया, जिसके कारण वे घायल हो गए। इस घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, संसद कोई कुश्ती या शारीरिक ताकत दिखाने का स्थान नहीं है। राहुल गांधी ने जिस तरह से दो सांसदों को धक्का दिया, वह गलत था। अगर हमारे सांसद भी जवाबी कार्रवाई में हाथ उठा देते, तो क्या होता? रिजिजू ने यह भी कहा कि संसद में अपनी बात रखने के लिए शारीरिक बल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और यह संसद की मर्यादा के खिलाफ है।
भाजपा सांसद को धक्का देने पर किरेन रिजिजू ने किया राहुल गांधी पर तीखा हमला
67