अधिकारियों को धमकियां देने के मामले सपा सांसद के पिता विरुद्ध कार्रवाई
नई दिल्ली, 19 दिसंबर : बिजली विभाग के अधिकारियों को धमकियां देने के मामले में दीपा सराय स्थित सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर भारी पुलिस बल के साथ बिजली विभाग की टीम चेकिंग के लिए पहुंची। आवास में बिजली उपकरणों की जांच के दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों को सांसद के पिता ने धमकी दी। कहा कि सरकार बदल जाने दो, तुम्हारी वीडियो बनवाई जा रही है। सबका हिसाब होगा। यह आरोप लगाते अवर अभियंता ने नखासा थाना पुलिस को तहरीर दी है। मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा रही है। दरअसल, बिजली चोरी और अनियमितताओं की जांच के लिए बिजली विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर पहुंची थी। टीम में अवर अभियंता वीके गंगल और अजय शर्मा भी शामिल थे, जो दूसरी मंजिल पर लगे बिजली उपकरणों की जांच कर रहे थे। इस दौरान सांसद के पिता ममलूकुर्रहमान बर्क पर दोनों अधिकारियों को धमकी देने का आरोप लगा है, जिसको लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
अधिकारियों को धमकियां देने के मामले सपा सांसद के पिता विरुद्ध कार्रवाई
61
previous post