बसपा सुप्रीमो मायावती ने उठाया गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई का मुद्दा
नई दिल्ली, 18 दिसंबर : बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया कि जरिए योगी सरकार के सामने गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई का मुद्दा उठाया है। जानकारी के अनुसार विधानसभा में शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। इस बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया के जरिए प्रदेश में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा उठाया है। उन्होंने सीएम योगी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार से अपील की है कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र में इन मुद्दों पर चर्चा की जाए। साथ ही प्रदेश के लोगों को राहत देने के लिए योजनाएं भी शुरू की जाएं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बीएसपी चीफ मायावती ने लिखा, यू.पी. में भी गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई आदि से त्रस्त लोगों के हितों में यहां चल रहे विधानसभा सत्र में सरकार को कुछ ऐसी योजनाओं को भी शुरू करना चाहिए, जिससे इनको थोड़ी राहत मिल सके। उन्होंने आगे लिखा, ऐसा किए जाने पर फिर सरकार का यहां प्रयागराज के महाकुम्भ का इनके लिए बहुत बड़ा उपहार होगा। इससे फिर इनको कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने उठाया गरीबी, बेरोजगारी व महंगाई का मुद्दा
52
previous post