जालंधर में विधायक के भांजे का हुआ कत्ल

by TheUnmuteHindi
जालंधर में विधायक के भांजे का हुआ कत्ल

जालंधर में विधायक के भांजे का हुआ कत्ल
जालंधर, 18 दिसंबर : जालंधर के आदमपुर में एक कांग्रेस विधायक के भांजे का किसी विवाद को लेकर कुछ व्यक्तियों द्वारा कत्ल करने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार कांग्रेसी विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के भांजे का कत्ल कर दिया गया है। घटना को हत्यारों ने बुधवार सुबह तीन बजे अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई की और तीन आरोपियों कमलजीत सिंह निवासी बडाला, सुरिंदर सिंह और जोरावर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त स्कार्पियो भी बरामद कर ली है। कोटली ने एक ऑडियो जारी करके बताया कि पिछली रात ब्यास गांव के रहने वाले उनके भांजे सनी का एक मामूली विवाद के बाद कत्ल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यह कत्ल 7-8 लोगों द्वारा सरेआम किया गया। सनी का छोटा-सा विवाद हुआ था, जिसके बाद हमलावरों ने उसका कत्ल कर दिया। वहीं सनी के साथ जा रहे उसके दो साथियों को बुरी तरह से घायल कर दिया। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर गंभीरता के साथ जांच पड़ताल की जा रही है।

You may also like