सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को दिया झटका, याचिका खारिज

by TheUnmuteHindi
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को दिया झटका, याचिका खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को दिया झटका, याचिका खारिज
नई दिल्ली, 18 दिसंबर : सुप्रीम कोर्ट ने कल्लाकुरिची जहरीली शराब कांड को लेकर तमिलनाडु सरकार को बड़ा झटका दिया है। जानकारी के अनुसार कोर्ट ने उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें जहरीली शराब कांड की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच को चुनौती दी गई थी। याचिका में मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी। घटना में जहरीली शराब पीकर 67 लोगों की मौत हो गई थी। जस्टिस जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने मंगलवार को कहा कि वह हाईकोर्ट के आदेश में किसी भी तरह का हस्तक्षेप नहीं करना चाहती। पीठ ने कहा, याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश हुए महाधिवक्ता की दलीलें सुनने और रिकॉर्ड पर मौजूद सामग्री को देखने के बाद हमें हाईकोर्ट के तर्कसंगत फैसले में हस्तक्षेप करने का कोई उचित कारण नहीं नजर आता। इसलिए विशेष अनुमति याचिकाएं खारिज की जाती हैं। इसलिए कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया है।

You may also like