लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर कैंप में भीषण आग, 17 कमरे जले, दो मजदूर घायल

by Manu
Lucknow Airport Fire

लखनऊ, 06 अक्टूबर 2026: लखनऊ एयरपोर्ट परिसर में बने लेबर कैंप में मंगलवार सुबह 6:30 बजे आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में तीन मंजिला बिल्डिंग जल गई। धुआं दो किलोमीटर दूर से दिखाई दिया। तुरंत फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दो मजदूर घायल हुए हैं। एक आग की चपेट में आने से झुलस गया। दूसरा दूसरी मंजिल से कूदने की वजह से चोटिल हुआ। जिस बिल्डिंग में आग लगी वह टर्मिनल से करीब 500 मीटर दूर है। इसे मजदूरों के रहने के लिए अस्थायी तौर पर पीवीसी यानी प्लास्टिक से बनाया गया था।

यही वजह थी कि आग बहुत तेजी से फैली। हादसे से विमानों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। एयरपोर्ट परिसर की इस बिल्डिंग में प्रत्येक तल में 11-11 कमरे हैं। कुल 33 कमरे हैं। लेकिन जले सिर्फ 17 हैं। इसमें करीब 300 मजदूर रहते हैं। वे परिसर में एक होटल का निर्माण कर रहे हैं।

ये भी देखे: लखनऊ एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिलेशन के डर से एक व्यक्ति की मौत

You may also like