सीएम भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का चंडीगढ़ में किया स्वागत

by Manu
द्रौपदी मुर्मू को गुलदस्ता भेंट करते हुए CM मान

चंडीगढ़, 06 अक्टूबर 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आज चंडीगढ़ पहुंचने पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका स्वागत किया। उन्होंने राष्ट्रपति को गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान दोनों के बीच पंजाब और देश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। आम आदमी पार्टी पंजाब ने एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय हिमाचल दौरे पर बिलासपुर जा रही हैं। राष्ट्रपति यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के पहले दीक्षांत समारोह में चीफ गेस्ट के तौर पर शिरकत कर रही हैं। राष्ट्रपति 91 डॉक्टरों और पैरामेडिकल विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान करेंगी।

इससे पहले जनवरी 2026 में राष्ट्रपति ने अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के 50वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लिया था। उन्होंने छात्रों को डिग्रियां प्रदान की थीं। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका स्वागत नहीं किया क्योंकि उन्हें अकाल तख्त पर पेश होना था।

ये भी देखे: अंबाला में पहली बार पहुंचेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, वायुसेना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि

You may also like