राहुल गांधी ने व्यापार को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला

by TheUnmuteHindi
राहुल गांधी ने व्यापार को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला

राहुल गांधी ने व्यापार को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला
नई दिल्ली, 18 दिसंबर : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से केंद्र सरकार को घेरते हुए एक्स पर व्यापार घाटा और आयात अब तक के उच्चतम स्तर पर लिख्र एक पोस्ट को टैग करते हुए राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला। राहुल गांधी ने बुधवार को व्यापार घाटा और आयात बढऩे को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। राहुल गांधी ने कहा कि निष्पक्ष व्यापार के बजाए सांठ-गांठ वाले व्यवसायों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके चलते विनिर्माण क्षेत्र कमजोर हो रहा है और मुद्रा का अवमूल्यन हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब व्यापार घाटा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाता है तो ब्याज दरें बढ़ जाती हैं, खप्त कम होने से महंगाई बढ़ जाती है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि क्या होगा जब सरकार निष्पक्ष व्यापार की बजाए मित्रवत व्यापार को प्राथमिकता देगी? इसका परिणाम कमजोर विनिर्माण क्षेत्र, कमजोर होती मुद्रा, रिकॉर्ड उच्च व्यापार घाटा, उच्च ब्याज दरें, घटती खप्त और बढ़ती मुद्रास्फीति होगा। व्यापार घाटा और आयात निष्पक्ष व्यापार की अनदेखी के चलते हो रहा है।

You may also like