वार्ड 34 में छाए तेजिंदर मेहता, लोगों की पहली बने पसंद

हर घर से निकली आवाज, तेजिंदर मेहता करेंगे हमारे वार्ड का विकास

by TheUnmuteHindi
वार्ड 34 में छाए तेजिंदर मेहता, लोगों की पहली बने पसंद

वार्ड 34 में छाए तेजिंदर मेहता, लोगों की पहली बने पसंद
हर घर से निकली आवाज, तेजिंदर मेहता करेंगे हमारे वार्ड का विकास
– वार्ड 34 में आप उमीदवार तेजिन्दर मेहता ने किया चुनाव प्रचार
पटियाला : आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 34 से उम्मीदवार श्री तेजिंदर मेहता, अध्यक्ष जिला पटियाला शहरी ने आज अपने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों जैसे मुस्लिम कॉलोनी, बाबा बीर सिंह, रोड़ी कुट मोहल्ला और रोज़ कॉलोनी में घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी को भारी मतों से विजयी बनाएं। इन कॉलोनियों में निवासियों ने श्री तेजिंदर मेहता का जोरदार स्वागत किया और उन्हें फूलों के हार पहनाकर सम्मानित किया। इलाके के निवासियों ने श्री मेहता को भारी मतों से जिताने का भरोसा दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्री मेहता पिछले लंबे समय से लोक-कल्याण के कार्यों में लगे हुए हैं और हमेशा लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए तत्पर रहते हैं।
निवासियों ने बताया कि तेजिंदर मेहता मृदुभाषी, ईमानदार और शिक्षित व्यक्ति हैं । उन्होंने इलाके की समस्याओं को हल करवाने के लिए कई पहल की हैं, जैसे कूड़े के डंप और रोड़ी हटवाने के लिए आंदोलन चलाया। श्री तेजिंदर मेहता की लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि इलाके की संगठनों जैसे तेजबाग कॉलोनी वेलफेयर एसोसिएशन और मुस्लिम वर्ग ने भी उन्हें एकतरफा समर्थन देने का वादा किया है ताकि आम आदमी पार्टी नगर काउंसिल में काबिज हो सके। इलाके के निवासियों का मानना है कि आम आदमी पार्टी गरीबों, दबे-कुचले लोगों और हर वर्ग के भले के लिए कार्य कर रही है। श्री तेजिंदर मेहता ने लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही महिलाओं को 1000/- रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी, सड़कों की मरम्मत की जाएगी और सीवरेज एवं पानी की समस्याओं का हल किया जाएगा। तेजिंदर मेहता के साथ उनकी पूरी टीम चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। इस मौके पर जसवंत राय (प्रदेश संयुक्त सचिव एससी विंग, पंजाब), जिला सचिव श्री गुलजार पटियालवी, भूपिंदर सिंह वड़ेच, अमन बांसल, सुनील शर्मा, इंजीनियर सुनील पुरी, मोहिंदर मोहन सिंह, राज कुमार मिठारिया आदि मौजूद थे ।

You may also like