पंजाब की अंडर 23 क्रिकेट टीम में चुने गए पटियाला के दो खिलाड़ी

by TheUnmuteHindi
पंजाब की अंडर 23 क्रिकेट टीम में चुने गए पटियाला के दो खिलाड़ी

पंजाब की अंडर 23 क्रिकेट टीम में चुने गए पटियाला के दो खिलाड़ी
पटियाला, 17 दिसंबर: बीते दिनों पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित पुरुषों की अंडर 23 टीम का चयन किया गया। इस टीम में कुल 15 खिलाड़ी चुने गए, जिनमें से पटियाला शहर के दो खिलाड़ी हरजस सिंह और आर्यमान धालीवाल का चयन हुआ। ये दोनों खिलाड़ी पटियाला की क्रिकेट हब अकादमी में प्रैक्टिस करते हैं। उनके चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए क्रिकेट हब के कोच कमल संधू ने जानकारी दी कि इससे पहले भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित अंडर 23 मैचों में इन दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हरजस सिंह, जो एक आफ स्पिनर होने के साथ-साथ एक अच्छे बल्लेबाज भी हैं, सी के नायडू टूर्नामेंट में पांच मैचों में 21 विकेट ले चुके हैं। कोच संधू ने आगे बताया कि ये दोनों खिलाड़ी बहुत मेहनती हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी जल्दी ही भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होकर पटियाला शहर और राज्य का नाम रोशन करेंगे ।

You may also like