पटियाला संगीत समारोह की आज ( बुधवार ) से शुरुआत
पटियाला, 17 दिसंबर : बुधवार का दिन पटियाला के सांस्कृतिक इतिहास में नया अध्याय लिखने जा रहा है । पटियाला घराने की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने और उसे आगे बढऩे के लिए उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला द्वारा चार दिवसीय शास्त्रीय संगीत समारोह के दूसरे एडिशन की शुरुआत की जा रही है । समारोह का प्रथम दिन पटियाला घराना के शांतनु भटाचार्य की प्रस्तुति से शुरू होगा ,पंडित योगेश समसी तबले व तन्मय देयोचक हारमोनियम पर संगत करेंगे। शांतनु अपनी गायकी से कालिदास ऑडिटोरियम में पटियालावासियों को अपनी विरासत पर गर्वित होने का अवसर प्रदान करेंगे। ।शास्त्रीय संगीत को समर्पित यह समारोह 22 दिसंबर तक चलेगा तथा । समारोह की शुरुआत सांय 6 बजे होगी।
उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक ने बताया कि समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है और समारोह में प्रवेश निशुल्क है तथा कार्यक्रम सही समय पर आरंभ हो जाएगा अत: सभी श्रोतागण समय पर उपस्थित हो जाएं तो कार्यक्रम का भरपूर आनंद ले सकेंगे। भारतीय शास्त्रीय गायक शांतनु भट्टाचार्य का मानना है कि भारतीय शास्त्रीय संगीत, अपने सच्चे रूप में व्यक्त किया गया है, जिसमें श्रोताओं को उच्चतम आध्यात्मिक स्तर तक ले जाने की शक्ति है। यह मन को भीतर की ओर मोडऩे और आत्मा के साथ सच्चा सामंजस्य स्थापित करने का सबसे पक्का साधन है। अपने प्रदर्शनों में, शांतनु इस पहलू पर ध्यान केंद्रित करते रहे हैं, और जागरूकता और प्रशंसा के मामले में श्रोताओं को ऊपर उठाने के लिए सर्वोत्तम संभव प्रयास करते रहे हैं। पंडित शांतनु भट्टाचार्य हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन के युवा उस्तादों में अग्रणी हैं। ख्याल और ठुमरी में एक साथ शीर्ष स्थान प्राप्त करने की दुर्लभ उपलब्धि उनके नाम है। गुरुमा विदुषी मीरा बनर्जी सहित वरिष्ठ उस्तादों ने शांतनु भट्टाचार्य के गायन को उस्ताद बड़े गुलाम अली खान का सच्चा प्रतिबिंब बताया है।
पटियाला संगीत समारोह की आज ( बुधवार ) से शुरुआत
80
previous post