प्रियंका गांधी ने बांगलादेश के हिंदुओं व ईसाइयों के लिए उठाया बैग

by TheUnmuteHindi
प्रियंका गांधी ने बांगलादेश के हिंदुओं व ईसाइयों के लिए उठाया बैग

प्रियंका गांधी ने बांगलादेश के हिंदुओं व ईसाइयों के लिए उठाया बैग
नई दिल्ली, 17 दिसंबर : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने जहां एक दिन पहले फिलिस्टतीन के समर्थन में बैग उठाया था, वहीं आज वह संसद में बांगलादेश में हिंदुओं व अल्प संख्यकों पर हो रहे अत्याचार को लेकर उनके समर्थन में बैग उठाए दिखाई दी। जानकारी के अनुसार इस बैग पर लिखा था, बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के साथ खड़े हो। यह बैग कांग्रेस नेता के द्वारा फिलिस्तीन के समर्थन में एक दिन पहले प्रदर्शित किए गए बैग के ठीक उलट था, जिस पर “फिलिस्तीन” लिखा हुआ था और उसमें तरबूज जैसे प्रतीक थे। बीजेपी ने प्रियंका गांधी के इस कदम पर तीखा विरोध जताया है और कहा है कि कांग्रेस को बांग्लादेश के हिंदुओं की परेशानी दिखाई नहीं देती, जबकि फिलिस्तीन का समर्थन करना उनकी प्राथमिकता है। प्रियंका गांधी वाड्रा का यह कदम उस वक्त आया है जब बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हमले की खबरें सामने आई हैं और वहां के धार्मिक अल्पसंख्यकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रियंका गांधी ने मंगलवार को जो बैग लिया, उस पर बांग्लादेश के हिंदुओं और ईसाइयों के समर्थन में संदेश था, जो एक स्पष्ट संकेत था कि वह इस समुदाय की सुरक्षा और अधिकारों के लिए खड़ी हैं।

You may also like