एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने किया महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल और उनके ड्राइवर कुलबीर को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार

by TheUnmuteHindi
एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने किया महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल और उनके ड्राइवर कुलबीर को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने किया महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल और उनके ड्राइवर कुलबीर को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार
चंडीगढ़ : 16 दिसंबर : हरियाणा में महिला आयोग की अध्यक्ष सोनिया अग्रवाल और उनके ड्राइवर कुलबीर को रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोनों को आज सुबह यानी 15 दिसंबर रविवार को हिसार के विजिलेंस कार्यालय लाया गया है। गिरफ्तारी के बाद आज सोनिया अग्रवाल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है । सोनिया अग्रवाल ने उन पर लगाए सभी आरोपों को झूठा बताया है । सोनिया अग्रवाल और ड्राइवर कुलबीर दोनों को 14 दिसंबर यानी शनिवार को 1 लाख रुपए रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया गया था । गिरफ्तारी से पहले सोनिया के घर पर छापेमारी भी की गई थी । लेकिन टीम ने रेड के दौरान उनके घर से पैसे बरामद नहीं किए थे। दरअसल जांच में सामने आया था कि सोनिया अग्रवाल के ड्राइवर कुलबीर ने हिसार में जेबीटी टीचर से एक लाख रुपए की रिश्वत ली थी। रिश्वत लेने के बाद कुलबीर ने सोनिया अग्रवाल को फोन करके कहा था कि टीचर के फेवर में केस लड़ना है। एंटी करप्शन ब्यूरो टीम के मुताबिक, जुलाना के रहने वाले जे. बी. टी. टीचर का नाम अनिल है। अनिल की पत्नी एक पुलिसकर्मी है, बहादुरगढ़ में अपनी सेवा दे रही है। दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। इस विवाद को निपटाने के लिए रिश्वत मांगी गई थी । अनिल ने इस मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी है। जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने आरोपी को रंग हाथ पकड़ने की योजना बनाई। टीम ने कुलबीर को हांसी से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। अनिल ने अपनी शिकायत में बताया था कि कुलबीर ने रुपए लेने के बाद सोनिया अग्रवाल को फोन करके केस को निपटाने के लिए कहा था। आज जब दोनों को विजिलेंस कार्यालय लाया गया तो मीडिया के सामने सोनिया अग्रवाल ने कहा कि उन पर लगाए सभी आरोप झूठे हैं। उन्हें केवल फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा, जल्द ही मैं इसे साबित करूंगी। दोनों के खिलाफ रोहतक में FIR दर्ज की गई है। दोनों कोर्ट में पेश किया जाएगा। एंटी करप्शन ब्यूरो के DSP विपिन कादियान का कहना है कि जरूरत पड़ने पर दोनों को कोर्ट से रिमांड पर लिया जाएगा।

You may also like