प्रधानमंत्री मोदी ने की कपूर परिवार के साथ मुलाकात

by TheUnmuteHindi
प्रधानमंत्री मोदी ने की कपूर परिवार के साथ मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने की कपूर परिवार के साथ मुलाकात
नई दिल्ली, 12 दिसंबर : जाने माने अभिनेता राज कपूर जिनकी 14 दिसंबर को 100वीं जयंती से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की तस्वीर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और आलिया भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कपूर परिवार की मुलाकात की कई तस्वीरें बुधवार को सांझा करते हुए उनका आभार जताया। करीना ने ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट में कहा, ‘हम अपने दादा राज कपूर के असाधारण जीवन और विरासत को याद करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आमंत्रित किए जाने पर बहुत ही सम्मानित महसूस कर रहे हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर का जश्न मनाने में आपकी गर्मजोशी, आपका विशेष ध्यान देना और सहयोग हमारे लिए बहुत मायने रखता है।’ करीना द्वारा सांझा की गई तस्वीरों में से एक में प्रधानमंत्री को उनके बेटे तैमूर और जेह को ऑटोग्राफ देते हुए देखा जा सकता है। वहीं आलिया भट्ट ने कहा, ‘श्री राज कपूर का प्रभाव वास्तव में वैश्विक था। उन्होंने अपनी बनाई फिल्मों और बताई कहानियों से पूरी दुनिया में छाप छोड़ी। जिन्हें आज भी याद किया जाता है।

You may also like