ट्रंप ने रात्रिभोज में टरुडो को कहा कनाडा का गर्वनर
अमेरिका, 12 दिसंबर : सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन टरुडो का उपहास उड़ाते हुए अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘‘महान राज्य कनाडा के गवर्नर जस्टिन ट्रूडो के साथ रात्रिभोज करके खुशी महसूस हुई। बता दें कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का उपहास उड़ाते हुए उन्हें ‘‘कनाडा का गवर्नर कहा। जानकारी के अनुसार ट्रूडो पिछले सप्ताह ट्रंप के साथ रात्रिभोज के लिए उनके निजी क्लब ‘मार-ए-लागो’ गए थे, जहां उन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की इस चेतावनी पर चर्चा की थी कि अगर कनाडा सरकार वहां से अमेरिका आने वाले अवैध प्रवासियों और अवैध मादक पदार्थों के प्रवाह को रोकने में विफल रहती है तो कनाडा पर 25 प्रतिशत शुल्क (कर) लगाया जाएगा। रात्रिभोज के दौरान ट्रूडो ने चिंता जताते हुए कहा था कि इस तरह के शुल्क से कनाडा की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो जाएगी। इस पर नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कथित तौर पर ट्रूडो के समक्ष कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की पेशकश की।
ट्रंप ने रात्रिभोज में टरुडो को कहा कनाडा का गर्वनर
103
previous post