53
आटोमोबाइल उद्योग अगले पांच वर्षांे में वैश्विक स्तर पर पहुंचेगा : नितिन गडकरी
नई दिल्ली, 11 दिसंबर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को अमेजन संभव शिखर सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि भारत के ऑटोमोबाइल उद्योग की उल्लेखनीय बढ़ोतरी का जिक्र किया। जिसके बारे में उन्होंने कहा कि उनके पदभार संभालने के बाद से यह 7 लाख करोड़ रुपये से बढक़र 22 लाख करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने विश्वास जताया है कि भारत का ऑटोमोबाइल उद्योग अगले पांच वर्षों में वैश्विक स्तर पर नंबर एक स्थान पर पहुंच जाएगा। साथ ही उन्होंने अपने मंत्रालय का महत्वाकांक्षी लक्ष्य भी रेखांकित किया कि दो वर्षों में भारत में लॉजिस्टिक्स लागत को 9 प्रतिशत तक कम किया जाएगा।