कांग्रेस व भाजपा ने राज्यसभा में किया हंगामा, हुई स्थगित

by TheUnmuteHindi
कांग्रेस व भाजपा ने राज्यसभा में किया हंगामा, हुई स्थगित

कांग्रेस व भाजपा ने राज्यसभा में किया हंगामा, हुई स्थगित
नई दिल्ली, 10 दिसंबर : राज्यसभा में गत दिवस जोरदार हंगामा देखने को मिला, भाजपा व कांग्रेस ने एक दूसरे को कई मुद्दोंपर भी घेरा। जानकारी के अनुसार राज्यसभा में भाजपा के सदस्य राधामोहन दास अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोग बहुराष्ट्रीय कंपनियों और अमेरिकी उद्योगपति जॉर्ज सोरोस की मदद से अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों के एजेंट बनकर इस देश में विखंडन पैदा करना चाहते हैं। वहीं मुखौटे लगाकर प्रदर्शन : कांग्रेस, द्रमुक, शिवसेना (यूबीटी), राजद और कुछ अन्य दलों के सांसदों ने अडाणी मुद्दे को लेकर संसद परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए। राज्यसभा में सोमवार को सत्ता पक्ष एवं विपक्ष ने अलग-अलग मुद्दों पर भारी हंगामा किया, जिसके कारण उच्च सदन की कार्यवाही तीन बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी। सत्तारूढ़ राजग के सदस्यों ने कांग्रेस और उसके नेताओं पर विदेशी संगठनों के माध्यम से देश की सरकार तथा अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगाया। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने अदाणी समूह से जुड़ा मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

You may also like