आतंकी नारायण चौड़ा को पुलिस पूछताछ के लिए लेकर जाएगी लखीमपुरखीरी
नई दिल्ली, 9 दिसंबर : शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर ङ्क्षसह बादल पर श्री दरबार साहिब में सेवा निभाए जाने दौरान हमला करनेवाले नारायण ङ्क्षसह चौड़ा से पुलिस द्वारा सख्त से पूछताछ की जा रही है, जिसके तहत आतंकी नारायण सिंह चौड़ा ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने लखीमपुर खीरी में कुछ हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपा कर रखी है। इसे बरामद करने के लिए पुलिस चौड़ा को उत्तर प्रदेश लेकर जाएगी। हालांकि, अभी तक आरोपी ने यह नहीं बताया कि उसने गोली चलाने के लिए जिस विदेशी पिस्टल का उपयोग किया है, वह उसने कहां से हासिल की। वहीं, रविवार को रिमांड खत्म होने के बाद चौड़ा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसका पुलिस रिमांड तीन दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। पुलिस ने कुछ और जानकारियां इक_ा करने के लिए नारायण सिंह चौड़ा के दो बेटों को भी रविवार फिर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन उनसे अभी पूछताछ पूरी नहीं हुई है। चार दिसंबर को खालिस्तानी आतंकी चौड़ा ने पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर श्री हरिमंदिर साहिब के बाहर गोली चला कर हमला किया था। पुलिस इस मामले में गंभीरता के साथ जांच कर रही है।
आतंकी नारायण चौड़ा को पुलिस पूछताछ के लिए लेकर जाएगी लखीमपुर खीरी
57
previous post