गोवंशों की मोत से हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त

by TheUnmuteHindi
गोवंशों की मोत से हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त

गोवंशों की मोत से हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त
नई दिल्ली, 9 दिसंबर : फगवाड़ा में एक गोशाला में कई गोवंशों की मौत होने के कारण हिंदू संगठनों में काफी रोष देखने को मिल रहा है, जिस कारण हिंदू संगठनों ने रोष के तहत बाजार भी बंद करवा दिए हैं। जानकारी के अुनसार श्री कृष्ण गऊशाला, शिव मंदिर, तालाब अरोडिय़ां, मेहली गेट में एक-एक कर गोवंश गिरने लगी। देखते ही देखते 22 गोवंश की मौत हो गई। सूचना जैसे ही हिंदू संगठनों के सदस्यों को मिली तो उनमें आक्रोश फैलता चला गया और लोग गऊशाला पहुंचने लगे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू की। पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश व अनीता सोम प्रकाश, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला भी मौके पर पहुंचे तथा पुलिस अधिकारियों से आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। देर रात सिटी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले में सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन हिंदू संगठनों को दिया। हिंदू संगठनों ने सोमवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया जिसका फगवाड़ा के लोगों की ओर से भरपूर समर्थन मिला। फगवाड़ा के लगभग सभी बाजार सुबह से ही बंद रहे। पुलिस द्वारा उक्त मामले को लेकर गंभीरता से जांच की जा रही है।

You may also like