सीरिया में फैले हालातों पर विदेश मंत्रालय रख रहा नजर

by TheUnmuteHindi
सीरिया में फैले हालातों पर विदेश मंत्रालय रख रहा नजर

सीरिया में फैले हालातों पर विदेश मंत्रालय रख रहा नजर
नई दिल्ली, 9 दिसंबर : सीरिया में फैले हालातों को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि दमिश्क में भारतीय दूतावास भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए उनके साथ संपर्क में है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह सीरिया में जारी घटनाक्रमों पर नजर रख रहा है। हम जारी घटनाक्रम की पृष्ठभूमि में सीरिया के हालात पर करीब से नजर रख रहे हैं। हम सभी दलों के सीरिया की एकता, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के संरक्षण के लिए काम करने की जरूरत पर जोर देते हैं। हम सीरियाई समाज के सभी वर्गों के हितों और आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए सीरिया के नेतृत्व में शांतिपूर्ण एवं समावेशी राजनीतिक प्रक्रिया की वकालत करते हैं। बता दें कि इस्लामी विद्रोहियों की ओर से सीरिया में सत्ता पर काबिज होने के बाद से ही पूरी दुनिया की नजर वहां के हालात पर बनी हुई है, जिसे लेकर अब विदेश मंत्रालय द्वारा बयान जारी किया गया है।

You may also like