मनपसंद लडक़ी से शादी ना करवाने पर पुत्र ने मां को उतारा मौत के घाट
नई दिल्ली, 7 दिसंबर : अपनी मनपसंद लडक़ी से शादी ना करवाने पर एक पुत्र ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ख्याला के रघुवीर नगर इलाके में मनपसंद लडक़ी से शादी करवाने से इंकार करने पर एक बेटे ने मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृत महिला की पहचान सुलोचना (45) के रूप में हुई है। आरोपी बेटे सावन ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घर में लूटपाट की सूचना दी थी। मौके पर छानबीन के दौरान लूटपाट के कोई साक्ष्य नहीं मिले। पड़ोसियों से पूछताछ में सावन का आचरण संदिग्ध पाया गया। उसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात सावन ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसकी मां की किसी ने हत्या कर दी है तथा उसके कानों की बालियां छीन ली है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अचेत पड़ी महिला को पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जब इस मामले में गंभीरता से जांच की तो सच सामने आया। पुलिस नेआगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।
मनपसंद लडक़ी से शादी ना करवाने पर पुत्र ने मां को उतारा मौत के घाट
47