रमिंदर रमी से सम्मान वापिस लेने पर रमी लेंगे कार्रवाई का सहारा

by TheUnmuteHindi
रमिंदर रमी से सम्मान वापिस लेने पर रमी लेंगे कार्रवाई का सहारा

रमिंदर रमी से सम्मान वापिस लेने पर रमी लेंगे कार्रवाई का सहारा
नई दिल्ली, 7 दिसंबर : ब्रिटिश राजघराने की तरफ से भारतीय मूल के सदस्य रमिंदर ङ्क्षसह रेंजर से सम्मान वापिस लिए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार ब्रिटिश संसद के उच्च सदन हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ के भारतीय मूल के सदस्य रमिंदर सिंह रेंजर ने ब्रिटिश राजघराने की तरफ से दिए गए सम्मान को वापस लिए जाने के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, शुक्रवार को उन्हें कमांडर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर (सीबीई) का सम्मान छोडऩे के लिए मजबूर होना पड़ा। उन पर सम्मान प्रणाली को बदनाम करने का आरोप है। इस पर रमिंदर ने कहा है कि वह मामले में कानूनी कार्रवाई का सहारा लेंगे। कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्य और ब्रिटेन स्थित एफएमसीजी कंपनी सन मार्क लिमिटेड के संस्थापक रमिंदर सिंह रेंजर को दिया सम्मान ब्रिटिश राजघराने के प्रमुख किंग चार्ल्स तृतीय की तरफ से रद्द और निरस्त कर दिया गया। रमिंदर को लॉर्ड रमी रेंजर के नाम से भी जाना जाता है।

You may also like