बस चालक व दुकानदारों में हुई लड़ाई, गर्माया मामला
नई दिल्ली, 7 दिसंबर : मथुरा के कोसीकलां में दुकानदारों तथा स्कूल बस चालक में कहा सुनी होने के बाद दुकानदारों द्वारा चालक की जमकर पिटाई की गई, जिस कारण कुछ छात्र भी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बिल्डिंग मेटेरियल दुकान के आगे पड़े रेता में स्कूली बस फंसने पर दुकानदार और चालक के बीच शुरू हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। दुकानदार व आसपास के लोगों ने स्कूली बस में घुसकर चालक और परिचालक की जमकर धुनाई कर दी। मारपीट की चपेट में आने से कई बच्चे चोटिल हो गए हैं। झगड़े के बाद निजी स्कूल के चालकों ने पुराना जीटी रोड पर बसों को खड़ा कर दिया। इससे सवा घंटे जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद चालकों ने बस को हटाया। स्कूल प्रबंधन ने अज्ञात के खिलाफ मारपीट व लूट का मुकदमा दर्ज कराया है।क ोसीकलां थाना क्षेत्र में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की बस बच्चों को लेकर सुबह नौ बजे शेरगढ़ स्थित स्कूल जा रही थी। तभी यह मामला हुआ, जिसके बारे में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
बस चालक व दुकानदारों में हुई लड़ाई, गर्माया मामला
60