82
भूकंप के झटकों ने उड़ाई मंडी के लोगों की नींद
नई दिल्ली, 7 दिसंबर : हिमाचल के मंडी में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस होने के कारण लोगों में काफी सहम देखने को मिला। जानकारी के अनुसार भूकंप के झटकों ने लोगों को घरों से बाहर निकलने पर मजबूर कर दिया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था। घटना अलसुबह करीब 2:30 बजे हुई, जब अधिकतर लोग गहरी नींद में थे। भूकंप मंडी शहर में आया और एक के बाद एक 3 बार जोरदार झटके लगे। झटकों के बाद लोग बच्चों और परिवार के साथ सडक़ों पर आ गए और सुबह तक घरों में लौटने की हिम्मत नहीं जुटा सके।