49
हार्ट अटैक होने के कारण हुई जवान की मौत
श्रीनगर, 7 दिसंबर : जम्मू कश्मीर में एक तलाशी अभियान के दौरान एक जवान की हार्ट अटैक आने के कारण मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार दाचीगाम में मुठभेड़ के बाद हरवान के वन क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया जा रहा था, जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी जुनैद अहमद भट मारा गया था। वह इलाके में एक सुरंग निर्माण स्थल के पास हुए हमले में शामिल था, जिसमें एक स्थानीय चिकित्सक और छह प्रवासी श्रमिक मारे गए थे। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब सुरक्षा बल शहर के हरवान इलाके में फकीर गुजरी, दारा में आतंकवादियों की तलाश कर रहे थे तो 34 असम राइफल्स के जसविंदर सिंह की हृदयाघात से मौत हो गई।