दुश्मन देश के लोगों की तरह हमारे साथ व्यवहार हुआ व लाकतंत्र का हुआ नुकसान : पंधेर

by TheUnmuteHindi
दुश्मन देश के लोगों की तरह हमारे साथ व्यवहार हुआ व लाकतंत्र का हुआ नुकसान : पंधेर

दुश्मन देश के लोगों की तरह हमारे साथ व्यवहार हुआ व लाकतंत्र का हुआ नुकसान : पंधेर
– सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की भी हुई उल्लंघना : डल्लेवाल
पटियाला, 7 दिसम्बर :
शंभू बार्डर पर आज पूरा दिन मचे घसमान के बाद सरकार ने हरियाणा पुलिस के द्वारा किसानों को बातचीत का न्योता दिया है। एसकेएम और केएमऐम के नेता सरवन सिंह पंधेर और अन्य ने आज देर शाम प्रैस कान्फ्रेंस के बाद कहा कि बातचीत के आह्वान के बाद आज 7 दिसंबर को किसानों का 101 मैंबरी मरवीजड़ों का जत्था दिल्ली की ओर नहीं बढ़ेगा तथा आज देर शाम को भी शंभू बैरियर पर पहुंचे जत्थे को वापिस बुलाया गया है।
सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने बाकायदा तौर पर हमारा मांग पत्र लिया है और हमारे साथ बातचीत की है। उसके बाद उन्होंने 7 दिसंबर को केंद्र सरकार के साथ किसान नेताओं की बातचीत रखी गई है। उन्होंने कहा कि हम सरकार के साथ टकराव नहीं चाहते। हमारे साथ केंद्रीय कृषि मंत्री और अन्य सीनियर मंत्री बातचीत करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस ने इस बात का भरोसा दिलाया है कि कल को बातचीत जरूर होगी।
पंधेर ने कहा कि आज देर शाम को शंभू बार्डर द्वारा दिल्ली की तरफ बढ़ते जत्थे को भी वापिस बुला लिया गया है। 7 दिसंबर का दिल्ली कूच मुल्तवी किया गया है। यदि केंद्र के साथ बातचीत सिरे न चढ़ी तो 8 दिसंबर को फिर शंभू बार्डर के द्वारा दिल्ली की तरफ कूच किया जाएगा।
सरवन सिंह पंधेर ने कहा है कि किसानों के निहत्थे पैदल जाते जत्थे को रोक कर सीधे तौर पर लोकतंत्र का घान हुआ है। उन्होंने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी आदेश किये थे कि किसानों को पैदल जाने से न रोका जाए और जब हम अब सभी शर्तें सरकार की और सुप्रीम कोर्ट की मान ली थी, उसके बाद भी किसानों को इस तरह रोकना सीधे तौर पर देश के किसानों के साथ धक्का है।

You may also like