भाजपा की एक देश एक कर की बात निकली झूठ : अखिलेश यादव
नई दिल्ली, 5 दिसंबर : समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि अखिलेश ने ‘एक्स पर लिखा, कहां तो भाजपाई कह रहे थे एक देश, एक कर। लेकिन उनकी यह बात भी जुमलाई झूठ निकली, क्योंकि अब वे कर की नई ‘स्लैब ला रहे हैं। जब एक कर, कई स्लैब हैं तो एक कर का नारा सही मायनों में झूठा साबित हुआ न। अखिलेश यादव ने जीएसटी परिषद द्वारा कई वस्तुओं पर कर बढ़ाए जाने की संभावना की खबरों को लेकर केंद्र पर प्रहार करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की योजना राजस्व बढ़ाने से ज्यादा भ्रष्टाचार बढ़ाने की है। उन्होंने कहा, दरअसल कर की दरें बेतहाशा बढ़ाने के पीछे एक बड़ा खेल है। यह राजस्व बढ़ाने से ज्यादा भ्रष्टाचार बढ़ाने और फिर अधिकारियों के माध्यम से दुकानदारों, कारोबारियों पर दबाव बढ़ाकर ज्यादा वसूली की भाजपाई योजना है। अखिलेश ने कहा, दुनिया का नियम है कि जितनी अधिक कर की दर होती है, उतनी ही अधिक कर की चोरी होती है और जितनी अधिक कर की चोरी होती है, उतनी ही अधिक भ्रष्ट सत्ताधारियों की कमाई होती है।
भाजपा की एक देश एक कर की बात निकली झूठ : अखिलेश यादव
50
previous post