BCCI ने बढ़ाई फिटनेस की कठिनाई, ब्रोंको टेस्ट का समय घटाया, अब 40 सेकेंड कम मिलेंगे

by Manu
ब्रोंको टेस्ट

चंडीगढ़, 06 अगस्त 2026: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लिए फिटनेस टेस्ट पास करना अब पहले से ज्यादा मुश्किल हो गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने ब्रोंको टेस्ट का बेस टाइम 6 मिनट से घटाकर 5 मिनट 15 सेकंड से 5 मिनट 20 सेकंड कर दिया है। अब खिलाड़ियों को 1200 मीटर की दौड़ इस तय समय के भीतर पूरी करनी होगी।

साथ ही 2 किलोमीटर दौड़ (2K टेस्ट) के लिए 9 से 10 मिनट की समय सीमा तय की गई है। पहले क्रिकेटरों की फिटनेस के लिए यो-यो टेस्ट होता था लेकिन अब उसकी जगह ब्रोंको टेस्ट को प्राथमिक फिटनेस टेस्ट बना दिया गया है।

बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ने खिलाड़ियों में लगातार बढ़ती इंजरी और गिरते फिटनेस स्टैंडर्ड को देखते हुए यह बदलाव किया है। BCCI ने टीम मैनेजमेंट और मेडिकल टीम के बीच बेहतर तालमेल के लिए नए बेस पैरामीटर्स भी तय किए हैं।

ये भी देखे: IND vs WI 1st Test: भारत ने वेस्टइंडीज को 162 पर समेटा, WTC में जसप्रीत बुमराह ने बनाया रिकार्ड

You may also like