पटना IGIMS में आज से शुरू होंगी 5 नई स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे उद्घाटन

by Manu
Nishant Kumar

पटना, 06 अगस्त 2026: पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में गुरुवार से मरीजों को कई अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार संस्थान में 5 नई सुविधाओं का उद्घाटन करेंगे।

इनमें 20 नई डायलिसिस यूनिट, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (OT) कॉम्प्लेक्स, क्रिटिकल केयर मेडिसिन ICU, OPD कमांड सेंटर और हर्बल गार्डन शामिल हैं। इन नई सुविधाओं के शुरू होने से गंभीर मरीजों के इलाज की क्षमता बढ़ेगी और अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं पहले की तुलना में अधिक प्रभावी होंगी।

IGIMS में शुरू हो रहा OPD कमांड सेंटर मरीजों और उनके परिजनों के लिए बड़ी राहत साबित होगा। अस्पताल प्रशासन का उद्देश्य मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों या जांच केंद्रों में भेजने वाले दलालों की गतिविधियों पर रोक लगाना है।

अब मरीज इलाज, जांच, भर्ती, आयुष्मान भारत योजना और अन्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें सीधे कमांड सेंटर में दर्ज करा सकेंगे। शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा जिससे मरीजों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

IGIMS में अब तक 12 हीमोडायलिसिस मशीनों के जरिए प्रतिदिन औसतन 20 मरीजों का डायलिसिस किया जाता था। आज गुरुवार से 20 नई डायलिसिस यूनिट शुरू होने के बाद एक दिन में कहीं अधिक मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिल सकेगी।

ये भी देखे: PMCH में डेंगू मरीजों के लिए विशेष तैयारी पूरी, 20 बेड का समर्पित वार्ड तैयार

You may also like