अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की झांसी में मौत, डिवाइडर से टकराई कार

by Manu
अबान अहमद हादसा

झांसी, 06 अगस्त 2026: माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद की गुरुवार 6 अगस्त को उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसके साथ मौजूद सोनू की भी जान चली गई। कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह साढ़े 10 बजे हुआ।

अबान अहमद अपने दोस्तों के साथ झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिलने जा रहा था। इसी दौरान कानपुर-झांसी हाईवे पर पुंछ थाना क्षेत्र के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के वक्त कार में कुल पांच लोग सवार थे। इनमें अबान अहमद और सोनू को मौके पर गंभीर चोटें आईं। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उमर अहमद, मोहम्मद जैद और असलम गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों और अतीक अहमद के करीबी रिश्तेदारों का दावा है कि कार के सामने अचानक एक जानवर आ गया था। उसे बचाने की कोशिश में चालक ने नियंत्रण खो दिया जिसके बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक हादसे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ये भी देखे: अतीक अहमद के बेटे अली को नैनी जेल से झांसी किया जाएगा शिफ्ट, जानें क्यों हुआ ये फैसला

You may also like