चिन्मय कृष्ण दास का बचाव करने पर वकील रामेन राय पर हमला : राधारमण दास

by TheUnmuteHindi
चिन्मय कृष्ण दास का बचाव करने पर वकील रामेन राय पर हमला : राधारमण दास

चिन्मय कृष्ण दास का बचाव करने पर वकील रामेन राय पर हमला : राधारमण दास
नई दिल्ली, 3 दिसंबर : बांगलादेश में हिंदु समुदाय पर हमलों का सिलसिला जारी है। अब हिंदू समुदाय के प्रमुख चेहरे चिन्मय कृष्ण दास प्रभु का बचाव करने वाले वकील रामेन राय पर हमला किया गया है, जोकि गंभीर घायल हैं। जानकारी अनुसार इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास ने दावा किया कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के प्रमुख चेहरे चिन्मय कृष्ण दास प्रभु का बचाव करने वाले वकील रामेन रॉय पर क्रूरतापूर्वक हमला किया गया है। वह हमले में गंभीर रूप से घायल हुए हैं और अस्पताल में अपने जीवन के लिए लड़ रहे हैं। दास ने कहा कि वकील रॉय की एकमात्र गलती अदालत में चिन्मय प्रभु का बचाव करना था। इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता दास ने आईसीयू में रॉय की तस्वीर के साथ एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि वकील रामने रॉय के लिए प्रार्थना करें। इस्लामिक कट्टरपंथियों ने उनके घर पर तोडफ़ोड़ की और बेरहमी से हमला किया। उन्होंने दावा किया कि हमले में रॉय गंभीर रूप से घायल हो गए। वह फिलहाल आईसीयू में हैं और अपनी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

You may also like