नई दिल्ली, 25 नवंबर : दिल्ली में एक अपराधी द्वारा पुलिस कांस्टेबल को चाकू घोंप कर मारने के आरोपी को आज पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया है। घटना के एक दिन बाद मामले का मुख्य आरोपी दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में रात्रि गश्त के दौरान कांस्टेबल किरण पाल की तीन लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। दो आरोपियों दीपक मैक्स और कृष गुप्ता को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। विशेष प्रकोष्ठ के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीसरा आरोपी राघव संगम विहार में छिपा हुआ था। आरोपी की पहचान कर उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन उसने पुलिस के अनुरोध को अनसुना करते हुए पुलिस कर्मियों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें आरोपी घायल हो गया। अधिकारी ने कहा, ‘उसे तुरंत ओखला के ईएसआईसी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।’
पुलिस कांस्टेबल को मारने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
186