52
नई दिल्ली, 25 नवंबर : सुप्रीम कोर्ट में एक अधिवक्ता विशाल तिवारी द्वारा उद्योगपति गौतम अडाणी के खिलाफ अमेरिका में रिश्वतखोरी और धोखाधड़ी के लगे आरोपों की जांच भारत में भी किये जाने का अनुरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक नयी याचिका दायर की गयी है। याचिका में कहा गया है कि इस कदम से ‘समूह द्वारा किए गए कदाचार का खुलासा हुआ है। यह याचिका अधिवक्ता विशाल तिवारी द्वारा अडाणी-हिंडनबर्ग विवाद में भारतीय कॉर्पोरेट दिग्गज द्वारा शेयरों के मूल्य में हेरफेर के आरोपों से संबंधित याचिकाओं के समूह में एक अंतरिम आवेदन के रूप में दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि आरोप गंभीर प्रकृति के हैं और भारतीय अधिकारियों द्वारा उनकी जांच की जानी चाहिए।