परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आप पार्टी को छोड़ा

by TheUnmuteHindi
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आप पार्टी को छोड़ा

नई दिल्ली, 18 नवंबर : वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने आप पार्टी का साथ छोड़ते हुए पार्टी को अलविदा कह दिया है। जानकारी के अनुसार यह निर्णय उन्होंने दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लिया है। ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजे इस्तीफे में गहलोत ने पार्टी के सामने मौजूद ‘गंभीर चुनौतियों’ की ओर इशारा किया। उन्होंने केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए ‘शीशमहल’ जैसे कुछ विवादों को भी उठाया और कहा कि इससे सभी को संदेह होता है कि क्या हम अब भी खुद को ‘आम आदमी’ मानते हैं। नजफगढ़ से विधायक गहलोत ने तत्काल प्रभाव से मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है।

You may also like