फिरोजपुर, 14 नवंबर :फिरोजपुर पुलिस ने गैर सामाजिक तत्वों पर नकेल डालने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो व्यक्तियों को रोका, लेकिन वह मोटरसाइकिल छोडक़र फरार हो गए। मोटरसाइकिल में 11 पिस्टल और 21 मैगजीन बरामद हुए हैं। पंजाब के डीजीपी ने अपने एक्स अकाउंट पर डाली पोस्ट में यह जानकारी दी। पुलिस ने इन संदिग्धों को मोटरसाइकिल पर हथियारों के साथ जाते हुए रोका, लेकिन दोनों संदिग्ध अपनी मोटरसाइकिल छोडक़र फरार हो गए। पुलिस की तत्परता और त्वरित समन्वय से संदिग्धों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए।सघन जांच के बाद, पुलिस टीमों ने मोटरसाइकिल का सुराग फरीदकोट तक खोज निकाला, जहां इसके पंजीकृत मालिक को हिरासत में लिया गया और प्राथमिक संदिग्ध की पहचान की गई। पुलिस की टीमें दिन-रात स्थानीय खुफिया जानकारी और आधुनिक ट्रैकिंग तकनीकों का उपयोग करके इन संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही हैं। पंजाब पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध और अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराधी को समाज में इस तरह पनपने नहीं दिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिरोजपुर पुलिस ने दो व्यक्तियों से 11 पिस्टल व 21 मैगजीन किए बरामद
61
previous post