बलात्कार पीडतो की जिंदगी से हमदरदी पैदा कर गया नाटक पुकार

दर्शकों को भावुक कर गया नाटक पुकार

by TheUnmuteHindi
बलात्कार पीडतो की जिंदगी से हमदरदी पैदा कर गया नाटक पुकार

बलात्कार पीडतो की जिंदगी से हमदरदी पैदा कर गया नाटक पुकार
– दर्शकों को भावुक कर गया नाटक पुकार
– राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव का पांचवां दिन
पटियाला : कला कृति पटियाला और सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर (एनजेडसीसी) के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव के पांचवें दिन दिल को छू लेने वाला नाटक पुकार निर्देशक डॉ. विकास कपूर के निर्देशन में खेला गया। जिसने सभी को भावुक कर दिया । कलाकारों का प्रदर्शन इतना लाजवाब था कि करीब 1 घंटे 10 मिनट के इस नाटक के दौरान कोई भी दर्शक बिना इधर ऊधर गए सिर्फ नाटक देखता रहा।
यह नाटक एक संवेदनशील विषय पर आधारित है, जो समाज में ब्लातकार के खिलाफ आवाज उठाने और दर्शकों को ब्लातकार पीडि़तों की जिंदगी से हमदरदी पैदा करने का अहम कार्य करता है। एक तरफ यह नाटक इस बात की पड़ताल करता है कि बलात्कार पीडि़तों को दोषी न होते हुए भी कटघरे में क्यों खड़ा किया जाता है, वहीं दूसरी तरफ यह नाटक बलात्कार पीडि़तों के सामाजिक पुनर्वास पर भी बड़े सवाल उठाता है।
कलाकारों में डॉ. नीतू परिहार, आशिम श्रीमाली, नेहा मेहता, अंतिमा व्यास, खुशी व्यास, इशिता धारीवाल, पवन परिहार, भरत मेवाड़ा, इंद्रजीत सिंह गौड़ और गौरव ने शानदार भूमिकाएं निभाईं।
महोत्सव के मुख्य अतिथि जगत गुरु नानक देव ओपन यूनिवर्सिटी, पटियाला के उप कुलपति डॉ. करमजीत सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि कला कृति पटियाला द्वारा नाटक महोत्सव आयोजित करने का प्रयास बेहद सराहनीय है। महोत्सव के दौरान आयोजित नाटक समाज को उचित मार्गदर्शन देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस बीच डॉ. सर्बजिंदर सिंह ने कहा कि कला कृति पटियाला और सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट एक अच्छा संयोजन है। ये संस्थाएं समाज को अच्छी दिशा में लेजाने का प्रयास कर रही हैं। इसके अलावा एमडी बलजिंदर सिंह ढिल्लों ने नाटक के कलाकारों की सराहना की।
इस फेस्टिवल के डायरेक्टर और मशहूर थिएटर डायरेक्टर, एक्टर और प्रोड्यूसर परमिंदर पाल कौर ने कहा कि नाटक फेस्टिवल के दौरान इतनी भारी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हंै कि कई दर्शकों के लिए सीटें उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं लेकिन उन्होंने खड़े होकर नाटक का लुत्फ उठाया। जिसके लिए उन्होंने दर्शकों को धन्यवाद करते हुए कहा कि आपके प्रोत्साहन से ही ये कलाकार शानदार नाटक पेश करने में सफल होते हैं। दर्शकों की आमद को देखकर यह स्पष्ट हो रहा है कि पटियालवी कला कृति पटियाला और सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट इस उत्सव का खूब आनंद ले रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि कल 12 नवंबर मंगलवार को नाटक महारथी का मंचन किया जाएगा। उन्होंने सभी पटियालवियों से इस उत्सव में शामिल होने की अपील की है।
फोटो कैप्शन – पुकार नाटक की पेशकारी देते हुए कलाकार।

You may also like