नई दिल्ली, 6 नवंबर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धमकी भरे कमेंट करने वाले एक युवक ने अब माफी मांग कर अपनी गलती कबूल की है। जानकारी के अनुसार धमकी देने वाला सैफ अन्नू उर्फ रियाजुल अंसारी अब कान पकड़ कर माफी मांग रहा है। सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट के लिए कान पकडक़र माफी मांगी है और बोला है, ऐसी गलती फिर कभी नहीं करूंगा। सैफ ने इंस्टाग्राम पर लोगों के गुस्से को देखकर एक कमेंट किया है, जिसमें लिखा है कि हमने जो कमेंट किया था, हम बहुत शर्मिंदा हैं और हम माफी मांगता हूं कान पकडक़र अब हम ऐसा काम नहीं करेंगे, दिल से माफी मांगता हूं, माफ कर दीजिए सभी, प्लीज माफ कर दीजिए। मुंबई के बेंगनबाड़ी में रहने वाले सैफ का यह कमेंट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गोरखपुर जिले के पिपराइच कस्बे के वार्ड नंबर 12 में भी उसका पुराना घर है। धमकी देने के बाद सक्रिय हुई जिले की पुलिस ने पिपराइच में रहने वाले सैफ के मामा सोनू अंसारी से मंगलवार को पूछताछ की। हालांकि सोनू भी घर से गायब है, जिसे लेकर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी को धमकी देने वाले ने मांगी माफी
55
previous post