नई दिल्ली, 6 नवंबर : भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर के मुद्दे को लेकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने मुद्दे को अनावश्यक रूप से उठाने के पाकिस्तान के बार-बार के प्रयासों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने पड़ोसी देश को खरीखोटी सुनाते शुक्ला ने कहा कि पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल लगातार कश्मीर मुद्दे को उठाने की कोशिश करता है। साथ ही गलत जानकारी फैलाता है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल ने इस मंच का इस्तेमाल झूठ और फर्जी जानकारी फैलाने के लिए किया है। झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाना इस प्रतिनिधिमंडल की आदत बन गई है। यहां तक कि इस मंच पर भी झूठ बोलता है। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि वास्तविक लोकतांत्रिक देश अलग तरह से काम करते हैं। उन्होंने इस मामले को लेकर पाक को खरी खोटी सुनाई है।
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को दिया करारा जवाब
83