पंचायत राज्य मंत्री के बेटे के घर पर हुई चोरी, मामला दर्ज

by TheUnmuteHindi
पंचायत राज्य मंत्री के बेटे के घर पर हुई चोरी, मामला दर्ज

नई दिल्ली, 6 नवंबर : पंचायत राज्य मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बेटे के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे डॉ. अरविंद राजभर के आवास से कथित तौर पर पौने 3 लाख रुपए की चोरी के मामले में हुसैनगंज कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में राजभर परिवार के ड्राइवर रह चुके एक व्यक्ति को अंबेडकरनगर जिले की टांडा पुलिस ने हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बताया कि थाना क्षेत्र के सदर बाजार इलाके में स्थित डायमंड अपार्टमेंट के फ्लैट से चोरी के मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305 (आवासीय गृह में चोरी) समेत अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी ओमप्रकाश राजभर के ड्राइवर संजय राजभर की तहरीर के आधार पर एक अन्य ड्राइवर रामजीत राजभर (अंबेडकरनगर निवासी) और रसोइया गोरख साहनी (महराजगंज निवासी) के खिलाफ दर्ज की गई है।

You may also like