53
दिल्ली, 6 नवंबर : लोक गायिका शारदा सिन्हा के गत दिवस हुए निधन के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुख का प्रकटावा किया है। अमित शाह ने एक्स पर लिखा, अपनी मधुर आवाज से पांच दशकों से अधिक समय तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाई देने वाली शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं। केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे लिखा, बिहार कोकिला के रूप में प्रसिद्ध शारदा सिन्हा जी ने मैथिली और भोजपुरी लोकगीतों को जन-जन का कंठहार बनाया और पार्श्व गायिका के रूप में फिल्म जगत को मंत्रमुग्ध करतीं रहीं। पूर्वांचल के लोक संस्कार उनकी आवाज के बिना अधूरे लगते हैं। इस छठ महापर्व पर उनका स्वर भक्तों को निश्चय ही और भी भावुक करेगा। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। उन्होंने गहरे दुख का प्रकटावा किया है।