62
नई दिल्ली, 1 नवंबर : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में अचानक बम फटने के कारण स्कूली बच्चों सहित एक पुलिस कर्मचारी की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार इस विस्फोट प्रांत के मस्तुंग जिले के सिविल अस्पताल चौक स्थित एक स्कूल के पास सुबह आठ बजकर 35 मिनट पर हुआ।कलात डिवीजन के कमिश्नर नईम बाजई के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि एक मोटरसाइकिल पर आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाया गया था जो पुलिस मोबाइल वाहन के पास फटा। बाजई ने कहा, ‘‘अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें पांच स्कूली छात्र भी शामिल हैं। हमले में कम से कम 22 लोग घायल हुए हैं। इस मामले की जांच की जा रही है।