नई दिल्ली, 25 अक्टूबर : भारतीय महिला हाकी खिलाड़ी रानी रामपाल ने अपने 16 वर्ष के करियर का अंत करते हुए सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। जानकारी के अनुसार रानी की अगुआई में भारत ने 2021 में तोक्यो खेलों के दौरान ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। रानी ने प्रेस कांफ्रेंस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह एक शानदार यात्रा रही है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं भारत के लिए इतने लंबे समय तक खेलूंगी। उन्होंने कहा- मैंने बचपन से बहुत गरीबी देखी है लेकिन मेरा ध्यान हमेशा कुछ करने पर था, देश का प्रतिनिधित्व करने पर। इस 29 वर्षीय दिग्गज फॉरवर्ड ने 2008 में ओलंपिक क्वालीफायर में 14 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय हॉकी में पदार्पण किया। बता दें कि रानी के पिता ठेला खींचने का काम करते थे और वह अपने करियर के दौरान हरियाणा के एक छोटे से शहर से निकलकर लोगों के लिए प्रेरणा बनीं, जोकि युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं।
हाकी खिलाड़ी रानी रामपाल ने लिया सन्यास
130
previous post