बुधवार को शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में रही तेजी

by TheUnmuteHindi
बुधवार को शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में रही तेजी

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर : बीएसई सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 168.79 अंक चढक़र 80,389.51 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 46.2 अंक की बढ़त के साथ 24,518.30 अंक पर रहा, जिस कारण घरेलू संस्थागत निवेशकों की सतत लिवाली और एशियाई शेयर बाजारों में मजबूत रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस का शेयर तीन प्रतिशत से अधिक चढ़ा। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले, कोटक महिंद्रा बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, और मारुति के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। एनटीपीसी, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, तथा अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट आई।

You may also like