आप पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची की जारी

by TheUnmuteHindi
आप पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची की जारी

चंडीगढ़, 21 अक्तूबर :आम आदमी पार्टी ने 13 नवंबर को होने जा रहे उप चुनाव के लिए पंजाब की सीटों हेतु उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जानकारी के अनुसार यह सूची के अनुसार पार्टी ने हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को गिद्दड़बाहा से मैदान में उतारा गया है। वह अगस्त में शिरोमणि अकाली दल छोडक़र आप में शामिल हुए थे। आप ने होशियारपुर से पार्टी सांसद राज कुमार चब्बेवाल के बेटे ईशांक चब्बेवाल को चब्बेवाल (आरक्षित) सीट से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, हरिंदर सिंह धालीवाल को बरनाला और गुरदीप सिंह रंधावा को डेरा बाबा नानक सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की जरूरत, इन सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने की वजह से पड़ी है। उपचुनाव के लिए मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इन सभी सीटों के लिए कार्रवाईयां तेज कर दी गई हैं।

You may also like