चंडीगढ़, 30 सितंबर 2026: बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ पीजीआई में स्वाइन फ्लू एच3एन2 और इन्फ्लूएंजा-बी के मरीजों की संख्या में तेजी देखी गई है। पीजीआई आंकड़ों के मुताबिक एक जनवरी से 26 अगस्त तक इन संक्रमणों के कुल 170 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें करीब 50 प्रतिशत केस सिर्फ अगस्त में सामने आए हैं। कुल मरीजों में 83 पुरुष और 87 महिलाएं हैं। 14 साल से कम उम्र के 36 बच्चे भी संक्रमण की चपेट में आए हैं।
पीजीआई में सामने आए 170 पॉजिटिव मरीजों में सबसे ज्यादा 68 मरीज पंजाब से हैं। इसके बाद हरियाणा से 34 चंडीगढ़ से 28 और हिमाचल प्रदेश से 20 मरीज सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश से 10 और अन्य जगहों से भी 10 मरीज पीजीआई पहुंचे हैं।
पीजीआई में सामने आए 170 पॉजिटिव मरीजों में 134 वयस्क हैं। 36 मरीज 14 साल से कम उम्र के बच्चे हैं। यानी कुल संक्रमित मरीजों में बच्चों की संख्या भी काफी है। आंकड़ों के मुताबिक पुरुषों और महिलाओं में संक्रमण के मामलों की संख्या लगभग बराबर रही। कुल मरीजों में 83 पुरुष और 87 महिलाएं शामिल हैं।
ये भी देखे: पंजाब में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, जालंधर और मोगा में 2 मौतें