महिला रोजगार योजना: बिहार सरकार महिलाओं को देगी 2.10 लाख रुपये, 5 किस्तों में मिलेगी सहायता

by Manu
महिला रोजगार योजना

पटना, 22 मई 2026: बिहार सरकार महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार देश का पहला राज्य बना जहां महिलाओं के लिए ऐसी महिला रोजगार योजना शुरू की गई।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि महिलाओं को ठगा नहीं गया है। उन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये की पहली सहायता राशि दी गई है और कई महिलाएं इससे अपना काम शुरू कर चुकी हैं।

श्रवण कुमार ने बताया कि महिलाओं को 2 लाख रुपये से ज्यादा की सहायता राशि देने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उन्होंने कहा कि ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसी महीने अगली किस्त जारी कर दी जाएगी।

मंत्री ने महिला रोजगार योजना की डिटेल देते हुए कहा कि जीविका दीदियों को कुल 2 लाख 10 हजार रुपये पांच किस्तों में दिए जाएंगे। पहले किस्त में 10 हजार रुपये, दूसरे में 20 हजार रुपये, तीसरे में 40 हजार रुपये, चौथे में 60 हजार रुपये और पांचवीं किस्त में 80 हजार रुपये दिए जाएंगे।

ये भी देखे: Bihar: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 9347 लाभुकों का हुआ चयन

You may also like