2
चंडीगढ़, 23 मई 2026: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल 91 पैसे बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत भी एक रुपये प्रति किलो बढ़ गई है। अब दिल्ली में सीएनजी 81.09 रुपये किलो मिलेगी। पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 15 मई को सीएनजी के दाम 2 रुपये और 18 मई को 1 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए थे।
ईंधन की कीमतों में 9 दिनों के अंदर यह तीसरी बार इजाफा किया गया है। 19 मई को पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम औसतन 90 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे। जबकि 15 मई को इनकी कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।
ये भी देखे: पेट्रोल-डीजल आज से 90 पैसे और महंगा, पांच दिन में दूसरी बार बढ़े दाम