3
वृंदावन, 2 जून 2026: क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मंगलवार को वृंदावन पहुंचे। दोनों अपनी कार से केली कुंज आश्रम के अंदर तक नंगे पैर गए। विराट और अनुष्का ने संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दो दिन पहले 31 मई को लगातार दूसरा IPL खिताब जीता था।
दोनों करीब दो घंटे तक आश्रम में रहे। आश्रम से बाहर निकलते हुए उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। इससे पहले विराट और अनुष्का इसी साल 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन भी संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन आए थे।
ये भी देखे: विराट कोहली और अनुष्का संत प्रेमानंद जी के आश्रम पहुंचे, लिया आशीर्वाद